मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा, मारवाड़ी युवा मंच खरसिया एवं आर एल हॉस्पिटल रायगढ़ के सहयोग से होगा शिविर का आयोजन

खरसिया में निशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन 27 फरवरी को अग्रसेन भवन में

शक्ति- खरसिया शहर की समाज सेवी संस्था मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा, मारवाड़ी युवा मंच खरसिया शाखा एवं आर एल हॉस्पिटल रायगढ़ के संयुक्त मार्गदर्शन में आगामी 27 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक एक दिवसीय निशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें आने वाले सभी जरूरतमंद लोगों का पंजीयन कर निशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श का लाभ दिया जाएगा

उक्तआशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 27 फरवरी 2022 की प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक अग्रसेन भवन खरसिया में शिविर का आयोजन होंगा जिसमे डॉ. प्रिया अग्रवाल (एम.बी.बी.एस. डी.जी.ओ. आई.वी.एफ. विशेषज्ञ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ),डॉ. सुबोध नायक (एम.बी.बी.एस. डी. एन.बी. जनरल मेडिसिन),डॉ. प्रशांत अग्रवाल (एम.बी.बी.एस., डी.जी.ओ. आर्थो हड्डी रोग विशेषज्ञ),डॉ. भूपेश भगत (एम.बी.बी.एस., एम.एस. जनरल लेप्रोस्कोपीक सर्जन) अपनी सेवाएं देंगे,तथा जरूरतमंद लोग अग्रिम पंजीयन के लिये निम्नांकित नम्बरों पर संपर्क कर सकते है,एच. के राणा-9269452824,अखिलेश– 8269872824 रजनी अग्रवाल–7389799506,जगदीश मित्तल–9893303798 है,उपरोक्त शिविर में निःशुल्क शुक्राणु जाँच एवं शुगर जाँच की सुविधा भी उपलब्ध होंगी,तथा मरीजो को अपने पुराने जाँच की रिपोर्ट भी साथ लाना होंगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *