अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की राजस्थान प्रदेश इकाई का प्रांतीय अधिवेशन होगा 20 मार्च को जयपुर में

सम्मेलन के केंद्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल के दिशा- निर्देशन में अधिवेशन की तैयारियों को लेकर 19 फरवरी को संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक

प्रथम प्रांतीय अधिवेशन के मौके पर राजस्थान प्रदेश प्रकाशित करेगा अधिवेशन स्मारिका

सक्ती-अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की राजस्थान प्रदेश इकाई का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन आगामी 20 मार्च को रामेश्वर मैरिज गार्डन,रोड नंबर- 12 सीकर रोड जयपुर में आयोजित किया जाएगा, उक्त अधिवेशन की तैयारियों को लेकर 19 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी,जयपुर जिला इकाई, एवं महिला तथा युवा विंग के सभी प्रमुख पदाधिकारी/ सदस्यों की एक आवश्यक बैठक विजय लक्ष्मी टावर, विद्याधर नगर जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई

इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में वृहद रूप से 20 मार्च को प्रांतीय अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया, तो वही अधिवेशन की अग्रिम तैयारियों को लेकर प्रदेश के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई, इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने बताया कि अधिवेशन के इस अवसर पर अधिवेशन स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा तथा इस स्मारिका में राजस्थान प्रदेश द्वारा अपनी विभिन्न इकाइयों के माध्यम से संपादित कार्यक्रमों को स्थान दिया जाएगा

तो वही बैठक के दौरान प्रदेश तथा विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी/ सदस्यों ने भी प्रथम प्रांतीय अधिवेशन को वृहद रूप देने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा बैठक में तय किया गया कि अधिवेशन में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न प्रांतीय इकाइयों के पदाधिकारियों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए, तथा अधिवेशन को भव्य रूप से संपन्न कराया जाए, वहीं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की राजस्थान प्रांत इकाई द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारी/ सदस्यों ने जानकारी देते हुए सभी सदस्यों की सक्रियता के लिए उनका आभार व्यक्त किया

तथा इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की राजस्थान प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारी/ सदस्य, जयपुर जिला इकाई के सभी पदाधिकारी/ सदस्य एवं महिला तथा युवा इकाइयों के भी पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे, उपरोक्त जानकारी अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राजस्थान प्रदेश इकाई के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल जयपुर द्वारा दी गई है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *