शिवरीनारायण — धर्म एवं अध्यात्म की नगरी टेंपल सिटी धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 645 वी जयंती रविदास समाज ने शिवरीनारायण नगर के वार्ड नंबर 9 में हर्ष उल्लास के साथ मनाया संत रविदास जी की छाया चित्र में धूप दीप प्रज्जवलित कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर
सबको प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी , उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव ,पार्षद मनोज तिवारी,शिवशंकर सोनी,निरंजन कश्यप,सागर केशरवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि थे,इस अवसर पर रविदास समाज विकास संघ के अध्यक्ष प्रीति रोहिदास ने कहा संत रविदास जी ने समाज को बेहतर संदेश दिया था जिन्हे हम सभी अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रहे है, समाज विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना है उत्तरोत्तर विकास के लिए सभी वर्ग प्रतिबद्ध है, इस दौरान समाज के अनेकों लोग उपस्थित थे मुख्य अतिथि अंजनी मनोज तिवारी ने सबको बधाई देते हुए कहा कहा की आज शिवरीनारायण नगर में सभी समाज जागरूक हो रहा है रोहिदास समाज ने जयंती मनाया यह खुशी की बात है समाज की उत्तरोत्तर विकास की शुभकामनाएं दी…
प्रीति रोहिदास ने मंच संचालन किया और आभार प्रकट किया