गायक बप्पी लहरी के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने शोक, बोले संगीत की दुनिया को बड़ी क्षति

मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने शोक जताया है. और कहा – मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी जी के निधन का समाचार दुखद है। उनका जाना संगीत की दुनिया की बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार, चाहने वालों को हिम्मत दें। ॐ शांति:

गौरतलब है कि मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्‍पी लहिरी का आज मुंबई में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया है. बप्पी लहरी की उम्र 69 साल थी. बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ. बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था. पिछले साल बप्पी दा को कोरोना वायरस भी हुआ था।

आपको बता दें कि बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था. गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी. बप्पी लहिरी को बॉलीवुड का पहला रॉक स्टार सिंगर भी कहा जाता है।

संगीत जगत को एक के बाद एक बड़े झटके लगे हैं. बप्पी लहिरी से पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *