बप्पी लहरी के निधन से शोक में राजनीतिक जगत, ममता बनर्जी से लेकर इन नेताओं ने जताया शोक

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर गायक बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का आज देहांत हो गया है. म्यूजिक जगत ने आज एक प्रतिभाशाली गायक को खो दिया है.

वही बप्पी लाहिड़ी के निधन पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी दुःख जताया है, उन्होंने ट्वीट कर लिखा- महान गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। हमारे उत्तर बंगाल का एक लड़का, वह अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर अखिल भारतीय प्रसिद्धि और सफलता तक पहुंचा, और अपने संगीत योगदान से हमें गौरवान्वित किया।

इसके साथ ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर लिखा- प्रख्यात गायक-संगीतकार बप्पी लहरी का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनायें उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *