अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ ने किया पत्रकार संजीव दास शैलेंद्र ठाकुर को फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित

कवर्धा जिले के चिल्फी घाटी बैगा रिसोर्ट के आयोजन में,पूरे प्रदेश से 10 पत्रोकारो का किया गया था चयन।

किरंदुल। दंतेवाड़ा जिले के पत्रकार संजीव दास व शैलेन्द्र ठाकुर को मीडिया फॉर चिल्ड्रन फैलोशिप 2021अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड यूनिसेफ और सीएमएसआर फाउण्डेशन के द्वारा बच्चों और महिलाओं से संबंधित समस्याओं, समाधान, नवाचार,कुपोषण ,स्वास्थ्य, व अन्यो मुद्दों और अधिकारों के लिये असाधारण रिपोर्टिंग के लिए दिया जाता है।इस वर्ष मीडिया फार चिल्ड्रन फैलोशिप के लिए सैकड़ो प्रतिभागी में से प्रदेश के सिर्फ 10 पत्रकार चयनित हुए थे। जिसमे दंतेवाड़ा जिले के 2 पत्रकार संजीव दास व शैलेन्द्र ठाकुर का चयन ज्यूरी के द्वारा किया गया था जिन्हे यूनिसेफ के छत्तीसगढ़ चीफ जाब जकारिया ने दो दिवसीय कार्यशाला में अवार्ड राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के हेड जब जकारिया, यूनिसेफ के कम्युनिकेशन आफिसर सैम सुधीर, एमसीसीआर के सचिव डी श्याम कुमार ने शिशु का विकास, माँ बच्चे का बेहतर स्वास्थ प्रबंधन, कुपोषण, बाल अधिकार, बाल अपराध जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर फैलोशिप के लिए चयनित पत्रकार मयंक सोनी, विक्रम शाह ठाकुर, अफरोज खान, धर्मेंद्र सिंह, सदाराम कश्यप, हरदीप छाबड़ा, भुवन पटेल को अवार्ड राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *