जे.एल.एन. कालेज सक्ती में आजादी के अमृत महोत्सव पर अनेकानेक कार्यक्रम सम्पन्न

सक्ती- स्थानीय जे.एल.एन. कालेज सक्ती में आजादी के 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के निर्देशानुसार महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शालू पाहवा के मार्ग दर्शन में तथा कार्यक्रम प्रभारी डॉ. देवेन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में महाविद्यालय के नियमित छात्र छात्राओं के द्वारा महाविद्यालयीन स्तर पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन दिनांक 15 फरवरी 2022 को किया गया। छात्र / छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए आजादी के आधारभूत तथ्यों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर प्राचार्य पर डॉ. शालू पाहवा आजादी के प्रमुख पहलुवों पर प्रकाश डालते हुए अमर शहीदो का स्मरण करते हुए सच्ची श्रधांजली अर्पित की। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. देवेन्द्र शुक्ल ने आजादी की 75वी वर्षगाठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव मनाये जाने के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता के मूलभूत अधिकारों के प्रति युवाओं को जागरूक किया तथा भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों में राष्ट्र के प्रति प्रेम जागरण का अलख जगाया महाविद्यालय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महाविद्यालय की बी. कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा कामाक्षा यादव रही तथा द्वितीय स्थान पर बी.एस.सी. अंतिम की छात्रा मालती पटेल रही। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूरज सोनी (बी.ए.अंतिम) तथा द्वितीय स्थान कामाक्षा यादव (बी. कॉम द्वितीय) को प्राप्त हुआ। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *