शिवरीनारायण– गुप्त तीर्थ धाम,माता शबरी की पुण्य जन्मभूमि मंदिरो की नगरी शिवरीनारायण में माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि पर्व तक पंद्रह दिनों चलने वाले माघ पूर्णिमा मेले का विधिवत शुभारंभ 16 फरवरी से होगा। मेले में शिरकत करने एवं संगम में पून्नी स्नान के लिए पूरे देश के श्रद्धालु, साधु संत शबरी धाम पहुँचने लगे हैं जहाँ महानदी में माघ पूर्णिमा में आस्था की पवित्र डुबकी लगाकर पूण्य स्नान करेगे और भगवान जगन्नाथ स्वामी स्वरूप भगवान नर नारायण का दर्शन कर मेला का आनंद उठायेंगे । श्रध्दालुओ के स्नान हेतु नगर पंचायत व्दारा महानदी संगम के सभी घाटों की साफ सफाई कर प्रकाश व्यवस्था किया गया महिलाओं के स्नान के समय कपड़ा बदलने घाटों में अस्थायी चेजिंग रूम की व्यवस्था की गई है स्नान के समय कोई अप्रिय घटना न हो इस हेतु घाटों पर पुलिस बल एवं गोताघोरों की व्यवस्था पुलिस प्रशासन व्दारा किया गया है।

नगर के मुख्य मंदिर श्री शिवरीनारायण भगवान मंदिर के पुजारी पंडित हरीश तिवारी ने बताया कि माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री शिवरीनारायण भगवान मंदिर में भगवान श्री शिवरीनारायण जी की सुबह और शाम महाआरती किया जाएग शाम 7 बजे के समय भगवान श्री शिवरीनारायण जी की महाआरती ढोल नगाड़ों और शंख की मधुर स्वर लहरियों के मध्य किया जाएगा इस मौके पर श्री शिवरीनारायण भगवान मंदिर परिसर में जोरदार आतिशबाजी किया जाएगा श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरण किया जाएगा । श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुँचकर भगवान की महाआरती में शामिल होकर पूण्य लाभ उठाने की अपील मंदिर के पुजारी पंडित हरीश तिवारी भोगहा ने किया है श्री शिवरीनारायण भगवान मंदिर में महाआरती को सफल बनाने हेतु श्री शिवरीनारायण भगवान मंदिर के पुजारी, अमित तिवारी,आनंद केशरवानी, मुतु तिवारी, अभिषेक तिवारी, दिनेश शर्मा मनमोहन सुल्तानिया,रजनीकांत यादव,गप्पू यादव, राघवेंद्र केशरवानी हिमांशु कसेर, कान्हा शर्मा के साथ मंदिर प्रबधंन से जुड़े हुए लोग, नगर के नागरिक, भक्तजन लगें हुए हैं।