केंद्रीय विश्वविद्यालय छात्र एनएसएस वॉलिंटियर तुषार जायसवाल ने कुष्ठ रोगियों के मदद की ली शपथ

सक्ती-छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ डा. चरणदास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने 12 फरवरी, शनिवार को सक्ती मे राज्य स्तरीय कुष्ठ निवारण महाभियान का शुभारंभ किया, सक्ती नगर के गौरवपथ पर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सक्ती निवासी व गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ग्रामीण प्रौद्योगिकी के छात्र एनएसएस वॉलिंटियर तुषार जायसवाल तथा मुरलीधर लहरे ने भी सहभागिता निभाते हुए कुष्ठ पीड़ितों के मदद की शपथ ली,इस संबंध में ग्रामीण प्रौद्योगिकी के छात्र एनएसएस वॉलिंटियर तुषार जायसवाल ने बताया कि वे एनएसएस से भी जुड़े हुए हैं। इस संबंध में वे अपने प्रोफेसर डा. लोकेश टिंडे, दिलीप झा, डा. शिवानी राय पालीवाल के दिशा निर्देशन में वेमहाविद्यालयीन गतिविधियों सहित सेवाभावी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं

12 फरवरी को आयोजित इस राज्य स्तरीय कुष्ठ जागरूकता अभियान के शुभारंभ अवसर पर लगाई गई स्टालों का निरीक्षण करने के साथ वहां कुष्ठ रोग व उससे निवारण तथा जागरूकता से जुड़ी हुई उपलब्ध लिटरेचर आदि का अध्ययन किया व कुष्ठ पीड़ितों की मदद करने के साथ ही उसके बारे में जनजागरूकता के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *