बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इन दिनों वो अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो व्हाइट साड़ी में पोज देती दिख रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की इन तस्वीरों में अभिनेत्री आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस व्हाइट फ्लोरल बॉर्डर साड़ी और मैचिंग ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने सिल्वर कलर की झुमकियां भी पहनी हुई हैं। वहीं, आलिया ने अपने बालों में एक सफेद गुलाब भी लगाया हुआ है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।
मां सोनी राजदान ने दी प्रतिक्रिया
आलिया के इस लुक को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं उनके इस लुक को देख कर उनकी मां सोनी भी चौंक गई हैं। एक्ट्रेस की मां ने तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, फूलों की शाक्ति। साथ ही उन्होंने फूलों और हार्ट के इमोटिकॉन्स भी कमेंट किए हैं।