रायपुर में अब स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाएंगे,कलेक्टर ने आदेश किया जारी

राजधानी रायपुर में अब स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाएंगे। शुक्रवार रात रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, कक्षा छठवीं से 12वीं तक के स्कूल शुरू किए जाएंगे। फिलहाल पहली से पांचवी तक की कक्षाओं को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। कोरोना के बढ़े मामलों को देखते हुए रायपुर में स्कूलों को बंद कर दिया गया था। साथ ही कलेक्टर ने शहर में गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी बच्चे स्कूल आ सकते हैं।

• धार्मिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों, विवाह और दशगात्र में आयोजन स्थल की क्षमता के 50% मेहमानों की उपस्थिति में कराने की अनुमति होगी।

• किसी आयोजन में 100 से 200 व्यक्तियों के सम्मिलित होने की स्थिति में एक दिन पूर्व निकटतम थाना, जोन कार्यालय अथवा नगरीय निकाय को सूचना दिया जाना अनिवार्य होगा।

• कार्यक्रम में 200 से अधिक व्यक्तियों के उपस्थिति होने की दशा में जिला कलेक्टर की लिखित पूर्वानुमति अनिवार्य होगी।

• सार्वजनिक स्थलों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा। उल्लंघन की दशा में राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्धारित अर्थदण्ड अधिरोपित किया जा सकेगा।

• सभी मॉल, जिम, सिनेमाघर, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल और अन्य आयोजन स्थलों को 50% की क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *