सड़क हादसे में पिता- पुत्र घायल

बिलासपुर में सड़क हादसा में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों के चेहरे, पैर व हाथ में चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। ग्राम बरतोरी के रहने वाले राम लाल कौशिक (61) वर्ष अपने पुत्र अनिश कौशिक (33) के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर काम के सिलसिले में जा रहे थे। अनिश बाइक चला रहे थे।

तेज रफ्तार होने के कारण अनिश बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाए और बीच सड़क पर गिर गए।जिससे दोनों के चेरहे, हाथ, पैर में चोटें आई हैं। वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने घायलों को उठाकर सड़क किनारे बैठाया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों के सिर, चेहरे, मुंह, हाथ व पैर से खून बहने लगा। दोनों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस की डायल 112 को फोन कर जानकारी दी। पुलिस टीम जांच करने तत्काल घटना स्थल पहुंची।

घायलों को वाहन में बैठाकर अस्पताल के लिए रवाना हो गई। घटना स्थल से बिल्हा थाना बहुत दूर होने के कारण घायलों की बाइक को ले जाते नहीं बना। इसलिए पुलिस ने आसपास रहने वाले करही सोसाईटी में काम करने वाले सुनील कुमार कुर्रे के पास सुरक्षित रखवाया गया है। इलाज होने के बाद बाइक को वाहन मालिक को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस टीम वापस अपने पाइंट के लिए रवाना हो गई। डाक्टरों के निगरानी में इलाज चल रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *