मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस और पंजाब की सिंगर शहनाज गिल का बदला-बदला अवतार उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है. इन दिनों अभिनेत्री अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर अपने सकारात्मक बर्ताव को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं. शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के पश्चात् बिल्कुल आइसोलेट हो गई थीं, मगर उनका कमबैक एकदम चौंका देने वाला है. हाल ही में शहनाज गिल ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है. अभिनेत्री वीडियो में समंदर किनारे मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं.
वीडियो में शहनाज गिल ब्लैक कलर के स्लीवलेस टॉप एवं ब्लू डेनिम्स में नजर आ रही हैं. शहनाज गिल समंदर किनारे, बीच पर बैठे कबूतरों के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. कबूतरों के पीछे दौड़ती शहनाज बहुत प्यारी नजर आ रही हैं, वीडियो के अंत में शहनाज अपने क्यूट अंदाज में बोलती नजर आ रही हैं, ‘हाय थक गई…’ वही शहनाज ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘काश में भी उड़ पाती’. पंजाबी कुड़ी का यह स्टाइल सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है.
वही शहनाज को लाखों लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. शहनाज की इंस्टाग्राम पर ताबड़तोड़ फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि शहनाज के वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही समय पश्चात् ही पांच लाख से अधिक लोग इसे पसंद कर चुके हैं. बता दें शहनाज गिल को बिग बॉस 13 से बहुत लोकप्रियता हासिल हुई है. हाल ही में शहनाज दिलजीत दोसांझ की फिल्म हौसला रख में दिखाई दी थी.