‘चंदू चायवाले’ ने खरीदी ब्रैंड न्यू लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

टीवी जगत के चर्चित कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदू चायवाले का किरदार निभाने वाले चंदन प्रभाकर की कॉमेडी को काफी पसंद किया जाता है. उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर प्रशंसकों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया है. वह जब भी ‘द कपिल शर्मा शो’ में दिखाई देते हैं तो लोगों की हंसी छूट जाती है. सीधे-सादे नजर आने वाले चंदन प्रभाकर लग्जीरियस लाइफ जीते हैं.

चंदन प्रभाकर ने एक लग्जरी कार करीदी है तथा उनके कार कलेक्शन में अब XUV 700 सम्मिलित हो गई है. इस कार का दाम 20 लाख बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि चंदन लग्जरी कारों के शौकीन हैं तथा उनके पास पहले से ही BMW 3 सीरीज 320 डी के साथ अन्य कारें उपस्थित हैं जिनके दाम लाखों में हैं. चंदन प्रभाकर बेहतरीन घर के मालिक भी हैं जिसे डेकोरेट करने में उन्होंने बहुत रूपये खर्च किए हैं.

मुंबई में चंदन प्रभाकर का अपना घर हैं जिसे उनकी वाईफ ने जबरदस्त तरीके से डेकोरेट किया है. इस घर में हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं. चंदन अपने इस घर में पूरी फैमिली के साथ रहते हैं. प्रॉपर्टी के मामले में भी वह किसी से कम नहीं हैं. नेट वर्थ लगभग 15 करोड़ रुपये है. बता दे कि चंदन प्रभाकर बीते कई वर्षों से ‘द कपिल शर्मा’ शो में दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले वह कपिल शर्मा के साथ ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ का भाग थे. ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदन प्रभाकर अपने चंदू चायवाले किरदार से प्रशंसकों को हंसाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस शो के एक एपिसोड के लिए चंदन जबरदस्त फीस चार्ज करते हैं.  वह 5 से 7 लाख रुपये तक एक एपिसोड के लिए चार्ज करते हैं.

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *