इस राज्य में स्थगित हुईं 10वीं, 12वीं की बोर्ड एग्जाम, जानें अब कब होंगी परीक्षाएं ?

जयपुर: राजस्‍थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की एग्जाम स्‍थगित कर दी गई हैं. मार्च के पहले हफ्ते से शुरू होने जारी रही बोर्ड एग्जाम को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. ये परीक्षाएं अब 24 मार्च से शुरू होंगी और जल्द ही पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा. कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा 17 जनवरी से आरंभ होने वाली थीं, जो कि अब रेगुलर छात्रों के लिए 15 से 28 फरवरी तक और प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए 21 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी.

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक,  परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और परीक्षा की फाइनल डेटशीट शीघ्र जारी की जाएगी. पिछली डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 03 मार्च, 2022 से शुरू होने वाली थीं और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 जनवरी, 2022 से आरंभ होने वाली थीं.

परीक्षा स्थगित करने का यह फैसला राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को देखने के बाद लिया गया है. छात्रों की कठिनाइयों को कम करने और उन्हें वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए राज्य सरकार ने एग्जाम स्‍थगित कर दी हैं. बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते राज्य के 25 जिले रेड जोन में आ गए हैं. इन परिस्थितियों और विशेषज्ञों की सलाह पर बोर्ड ने एग्‍जाम की डेट आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *