11 फरवरी राशिफल: मेष राशि: इस राशि के जातक का दिन आज सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग आप अपना समय व्यर्थ के कार्यो को करने में बर्बाद न करें। आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन जो कार्य आपने छोड़ दिया था उनको पूर्ण कर लेवें। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। पत्नी से उत्तम सहयोग प्राप्त कर सकते है।
वृष राशि: आफिस में आज आपको कोई नया कार्य करने को मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत पर विशेष ध्यान दें। व्यापारियों को अपने आय को लेकर चिंता बनी रहेंगी। आज परिवार में किसी का जन्मदिन मन सकते है। सायंकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते है।
मिथुन राशि: व्यापारियों को अपने कार्यो को सही तरीके से करने की आवश्यकता है। आफिस के कर्मचारी अपने अधूरे कार्यो को पूर्ण करे अन्यथा आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे। कुछ आकस्मिक लाभ होने से आप धार्मिक कार्य के प्रति अग्रसर होंगे।
सिंह राशि: आज आप अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेंगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी कारण से विवाद हो सकता है अतः आज क्रोध से बचें। घर मे जो वरिष्ठ व्यक्ति है उनकी बातों को अनदेखा न करे।
कन्या राशि: आज आपको अपने माता-पिता सम्पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके जीवनसाथी को कोई स्वास्थ्य संबंधी कष्ट हो सकता है।आज अनावश्यक खर्च न करें। लोगो से सोच समझकर व्यवहार करें। आज अपने कार्यों को करने में आप साहस को प्रदर्शित करेंगे।
तुला राशि: लेखन सामग्री से संबंधित लोगों को आज लाभ होने की संभावना है। आज सभी कार्यो को लगन लगा करें जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। परिवार के लोगों से वाद विवाद से बचें। कार्य क्षेत्र में आपको चुनौतीपूर्ण कार्य मिलेंगे।
वृश्चिक राशि: आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ व्यक्ति से धन प्राप्ति की संभावना है। आपका पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी विशेष राजनीतिक व्यक्ति से हो सकती है।
धनु राशि: आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आज आप अन्य दिनों की तुलना में अधिक परिश्रम करेंगे जिसका सार्थक परिणाम मिलेगा। परिवार में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने संवेगों में अत्यधिक नियंत्रण रखें। आज आपका कोई मित्र आपको नौकरी के लिए सहयोग कर सकता है।
मकर राशि: आज इस राशि के जातक किसी भी बात को करने के पूर्व एक बार विचार कर लें। आय में वृद्धि तो होगी, लेकिन खर्च भी संभव है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने क्रोध नामक संवेग को नियंत्रित करने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि: आज आप अपने आफिस के सभी कार्यो को अच्छे से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग आज पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित दिखेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के आसार नजर आ रहे हैं। कुछ मानसिक तनाव हो सकते हैं। आज आपको अपने अनुज का साथ और सहयोग मिलेगा।
मीन राशि: बिजली के व्यापार से संबंधित लोगों को आज मुनाफा मिल सकता है। इस राशि के जातक का स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। वाणी में मधुरता लाए। आय में वृद्धि होगी। मन मे निराशा के भाव उत्तेजित होंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।