देवों के देव महादेव’ शो में ‘पार्वती’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी इन दिनों काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। धार्मिक सीरियल में किरदार निभाने वाली पूजा रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को हैरान करती हैं। पूजा ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रहीं हैं। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पूजा पूल किनारे बिकिनी पहने नजर आ रहीं हैं।
यहां देखें वीडियो…
महादेव की पार्वती ने अपना बर्थेडे बीच किनारे पूल पार्टी करके सेलिब्रेट किया। पूजा अपने बर्थडे पर झूमकर नाचती नजर आ रहीं हैं। फ्लोरल कलर की स्विमसूट में पूजा ‘लव आजकल’ के सॉन्ग पर डांस पार्टी में थिरक रहीं हैं। इनका साथ दे रहीं हैं सीरियल अनुपमा के अनुज यानि गौरव खन्ना की पत्नी अकांक्षा खन्ना। बीच लुक में पूजा काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहीं हैं। वीडियो में पूजा के पति एक्टर कुनाल वर्मा भी अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। सबसे मजेदार बात ये है कि लगभग अपनी हर पोस्ट पर ट्रोल होने वाली पूजा ने इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन बंद कर रखा है, ताकि उनकी मस्ती भरी इस पार्टी में कोई रंग में भंग ना डाल दे।