बेटी संग कपिल शर्मा ने करवाया जबरदस्त फोटोशूट, तस्वीरें देख डब्बू रतनानी ने दे डाला ये ऑफर

मनोरंजन जगत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर अपने बच्चों संग फोटोज साझा करते रहते हैं. वही कपिल की बेटी अनायरा उनकी कॉपी लगती है. कपिल अनायरा से बहुत प्यार करते हैं. कपिल ने बेटी संग अपनी नई फोटोज साझा की हैं. वही इन फोटोज में कपिल अपनी बेटी संग पाउट बनाते नजर आ रहे हैं.

वही पाउट बनाते हुए अनायरा बहुत प्यारी नजर आ रही हैं. ऐसा कपिल का भी कहना है. तभी कपिल ने कैप्शन में लिखा- क्यूटेस्ट पाउट जिसे मैंने अब तक देखा. हम भी कपिल की इस बात से सहमत हैं. कपिल ने बेटी संग तीन फोटोज साझा की हैं. तीनों ही तस्वीरों में अनायरा ने अपनी क्यूटनेस का जादू बिखेरा है. क्यूटेनेस से ओवरलोड ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

वही कपिल और अनायरा की इन फोटोज पर भारती सिंह ने जमकर प्यार लुटाया है. भारती ने कमेंट में काफी सारे हार्ट इमोजी बनाए हैं. सभी ने कपिल की बेटी को क्यूट बताया है. कपिल एवं अनायरा का ये बॉन्ड देख लोकप्रिय फोटोग्राफर डब्बू रतनानी भी इंप्रेस हुए. तभी तो उन्होंने कपिल को साथ में शूट करने का ऑफर दे डाला. डब्बू रतनानी ने कमेंट करते हुए लिखा- चलो साथ में शूट करते हैं. कुछ बड़ा प्लान करेंगे बच्चों को भी साथ लाना. कुछ एडोरेबल फोटोज क्लिक करेंगे. वही सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का ये ऑफर पाकर कपिल शर्मा की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा होगा. वही अब देखना ये होगा कि ये फोटोशूट कितना कमाल करता है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *