नगर पालिका शक्ति के नव पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिथिलेश अवस्थी ने संभाला पदभार

प्रवीण चंद गहलोत को नगरपालिका कर्मचारियों ने दी विदाई

सक्ती-छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास मंत्रालय रायपुर द्वारा विगत दिनों प्रदेश के नगरीय निकायों के अधिकारियों के किए गए स्थानांतरण के तहत नगरपालिका शक्ति के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रवीण चंद गहलोत का स्थानांतरण नगर पंचायत बिल्हा किया गया था, तथा उनके स्थान पर नगरीय प्रशासन विकास मंत्रालय रायपुर से मिथिलेश अवस्थी को मुख्य नगरपालिका अधिकारी बनाया गया था, जिसके तहत 10 फरवरी को नव पदस्थ सीएमओ मिथिलेश अवस्थी ने शक्ति पहुंचकर अपना विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया

इस दौरान पूर्व सीएमओ प्रवीण चंद गहलोत भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे तथा नव पदस्थ सीएमओ का नगर पालिका शक्ति के राजेश चंद्र त्रिवेदी, स्वाति दुबे, गणेश यादव, अजय अग्रवाल, रामभरोस यादव, अभिजीत सिंह, विजय सोनवानी, राधेलाल, इब्राहिम खान, रोशन देवांगन, वेद जायसवाल, रोहिणी कैवर्त,सहित अन्य कर्मचारियों की ओर से पुष्प भेंट कर स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया गया तथा इस दौरान नव पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिथिलेश अवस्थी ने सभी कर्मचारियों से भी परिचय प्राप्त कर उनका अभिवादन स्वीकार किया

साथ ही पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रवीण चंद गहलोत से भी नगरपालिका के संबंध में चर्चा करते हुए मुलाकात की, तथा इस अवसर पर नगर पालिका अंतर्गत जानकारियां भी पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने प्राप्त करते हुए सभी कर्मचारियों से कहा कि वे सभी अपनी- अपनी जिम्मेदारियों का तत्परता के साथ निर्वहन करें एवं समय पर कार्यालय पहुंचे तथा कार्यालय में आने वाले सभी आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण यथासंभव नियमानुसार हो इस दिशा में सभी कार्य करें

वही नगर पालिका के कर्मचारियों ने पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रवीण चंद गहलोत के स्थानांतरण पर भी उनका स्वागत/ अभिनंदन किया तथा कर्मचारियों ने बताया कि गहलोत ने भी नगरपालिका शक्ति के सीएमओ रहते हुए सभी कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर हमेशा कार्य किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *