जैलगाव कोरबा के आशीष गोयल बिट्टू बने सीए

10 फरवरी को घोषित चार्टर्ड अकाउंटेंट के परीक्षा परिणामों में सफलता अर्जित की आशीष ने

दर्री निवासी राज कुमार गोयल राजू भाई के सुपुत्र हैं आशीष

सक्ती- कोरबा जिले के दर्री- जमनीपाली निवासी राजकुमार गोयल (राजू भाई) के छोटे सुपुत्र आशीष गोयल बिट्टू ने 10 फरवरी 2022 को घोषित चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए फाइनल के परीक्षा परिणामों में सफलता अर्जित कर सीए बनने का गौरव हासिल किया है, तथा आशीष गोयल बिट्टू के सीए की फाइनल की परीक्षा में सफलता अर्जित करने पर उनके परिवारजनों, मित्रों तथा सहपाठियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है

तो वहीं आशीष गोयल बिट्टू ने भी कहा है कि वे निरंतर सीए की परीक्षा में सफलता हेतु प्रयासरत थे, तथा सभी के आशीर्वाद से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है, उल्लेखित हो कि आशीष गोयल बिट्टू ने विगत वर्षों बेंगलुरु में रहकर भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस की परीक्षा हेतु भी प्रयास किया था, तथा वे जेलगांव निवासी शारदा इंटरप्राइजेज के संचालक एवं समाजसेवी, धर्मप्रेमी राजकुमार गोयल (राजू भाई) के छोटे सुपुत्र हैं,तथा उनकी इस सफलता पर गोयल परिवार शक्ति ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं

तथा आशीष गोयल बिट्टू सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शक्ति के पूर्व अध्यक्ष स्व. गोविंदराम गोयल तथा स्व. लक्ष्मी देवी गोयल के पोते तथा कमल कुमार गोयल, रमेश कुमार गोयल, राजेंद्र कुमार गोयल एवं कन्हैया गोयल के भतीजे हैं, एवं एसेंचर कंपनी बेंगलुरु में पदस्थ योगेश कुमार गोयल (मोनू) तथा छोटा भाई छोटा गोयल के अनुज भ्राता है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *