शादी के बाद और भी ज्यादा बोल्ड हुईं मॉनी रॉय

टीवी की सबसे पॉपुलर नागिन मॉनी रॉय शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहीं हैं। सूरज नांबियार संग हाल ही में सात फेरे लेने वाली मॉनी इनदिनों अपना हनीमून एन्जॉय कर रही हैं। कश्मीर में अपने खुशनुमा पलों को वह फैंस के साथ लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में सामने आए वीडियो में मौनी रॉय बर्फीली वादियों के बीच अपने हबी के साथ कोजी होती नजर आईं। तो अब उन्होंने अपनी हॉट मोनोकिनी तस्वीरें शेयर की हैं। यहां देखें तस्वीरें…

मॉनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ देर पहले ही एक सिजलिंग तस्वीर शेयर की है। ब्लैक कलर की मोनोकिनी में एक्ट्रेस बहुत कातिलाना पोज दे रहीं हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बेबी इट्स कोल्ड आउटसाइड’। जाहिर है ये तस्वीरें पति सूरज नांबियार ने ही क्लिक की हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में मॉनी स्विमिंग पूल में पैर डाले नजर आ रहीं हैं। पीछे से उनकी बैक दिखाई दे रही है जो काफी अपिलिंग लग रही है।

इस तस्वीरों के बैकग्राउंड में कश्मीर का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। सारी वादी बर्फ से ढकी हुई है। हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई नजर आ रही हैं। और ऐसे मौसम में मॉनी ब्लैक मोनोकिनी पहन, बर्फ में आग लगा रही हैं। फैंस मॉनी की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कोई फायर इमोजी, तो कोई कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट पोस्ट कर रहा है। साथ ही उन्होंने दोनों हाथों में चूड़ियां भी पहनी हुईं हैं।

एक्ट्रेस कश्मीर में अपने खुशनुमा पलों को वह फैंस के साथ लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में सामने आए वीडियो में मौनी रॉय बर्फीली वादियों के बीच अपने हबी के साथ कोजी होती नजर आईं। वीडियो में आप देख सकते हैं मौनी और सूरज कहीं पर स्नो बाइकिंग का आनंद लेते नजर आ रहे हैं, तो किसी जगह मौनी होटल रूम से किलर पोज देती दिखाई दे रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *