विस्फोटक सामग्री संहित सीआरपीएफ कैम्प कमारगुड़ा क्षेत्र से 04 नक्सली गिरफ्तार

किरन्दुल। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी० के कुशल मार्गदर्शन में विनय कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक (परि०) सीआरपीएफ,सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा,सुरेन्दर सिंह कमाण्डेट सीआरपीएफ 231 वीं वाहिनी,राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा,कर्ण उइके पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल,आशा रानी (रा.पु.से.) पुलिस अनुविभागीय अधीकारी बारसूर एवं कमलजीत पाटले पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुआकोण्डा के निर्देशनानुसार जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत दिनांक 08.02.2022 को सीआरपीएफ कैम्प कोण्डासावली से विनय कुमार सिंह (सहा० कमाण्डेंट) अर्जुन लाल (सहा० कमाण्डेंट),सुरेन्द्र एन० के० (सहा० कमाण्डेंट) एवं कमारगुड़ा सीआरपीएफ कैम्प से विनिल गुप्ता (सहा० कमाण्डेंट), विशाल कुमार (सहा० कमाण्डेंट),पवन कुमार (सहा० कमाण्डेंट) के साथ सुरेन्द्र सिंह (कमाण्डेंट 231 वाहिनी) के सम्पूर्ण नेतृत्व में कार्डन एवं सर्च आपरेशन के लिए कमारगुड़ा एवं कोण्डासावली कैम्प से रवाना हुए थे कि ग्राम दुरमा के पास जंगल में सुरक्षा बल को देखकर 04 संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगे जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ करने पर अपना नाम माड़वी देवा पिता सुक्का देवा उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी दुरमा करकापारा थाना जगरगुण्डा (डीएकेएमएस सदस्य) मुचाकी नंदा पिता मुचाकी हिड़मा उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी तोलवर्ती इत्तापारा थाना जगरगुण्डा (मिलिशिया सदस्य),सुक्का मुचाकी पिता डोरा मुचाकी उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी तोलवर्ती पटेलपारा थाना जगरगुण्डा (मिलिशिया सदस्य ) एवं सोड़ी लखमा पिता सोड़ी पाण्डू उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी गुमड़ी सरपंचपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (मिलिशिया सदस्य) के पद पर रहकर नक्सल संगठन में काम करना बताया। उपरोक्त माओवादी सदस्यों के कब्जे से 03-03 कि०ग्रा० का दो टिफिन बम 05 नग जिलेटिन छड़, वायरलेस सेट 01 नग, नक्सली काली वर्दी 01 जोडी इलेक्ट्रीक वायर 02 नग एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया। जिस पर से थाना अरनपुर में अपराध क्रमांक 2022 धारा 4, 5 अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *