मोनालिसा ने फ्लॉन्ट किया टोन्ड फिगर, तस्वीरों ने किया फैंस को घायल

भोजुपरी फिल्मों से लेकर टीवी जगत तक छाने वाली मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस से आग लगाती रहती हैं. वह अक्सर अपनी ऐसी फोटोज प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं, अब मोनालिसा ने अपनी नवीनतम तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके अवतार को देखते ही बन रहा है.

वही तस्वीरों में मोनालिसा येलो स्पोर्ट्स ब्रा एवं ब्लैक कलर की लेगिंग्स पहने हुए दिखाई दे रही हैं. पहली तस्वीर में वह हस्बैंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ पोज देती नजर आ रही है. वहीं बाकी फोटोज में मोनालिसा ने अपने परफेक्ट एवं टोन्ड फिगर को फ्लॉन्ट किया है. प्रशंसक उनकी फिटनेस को देखकर क्रेजी हो गए हैं तथा फोटोज पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वही इंस्टाग्राम पर मोनालिसा ने तस्वीरें शेयर करते हुए प्रशंसकों से एक सवाल भी पूछा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, क्या देखते हो? इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में प्रशंसक मोनालिसा की खूब प्रशंसा कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा, आपको देखते हैं. दूसरे ने कमेंट किया, मुझे भी आपकी जैसी बॉडी बनानी है. वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, आपकी सूरत. गौरतलब है कि मोनालिसा अक्सर अपने हस्बैंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ फोटोज साझा करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की पांचवीं वर्षगांठ सेलिब्रेट की थी. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *