सक्ती-अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन राजस्थान प्रांतीय इकाई द्वारा ब्रिजवाल स्कूल, झोटवाड़ा, जयपुर मे बड़े हर्षोल्लास के साथ बसंत उत्सव मनाया गया जिसमे,माँ सरस्वती एव महाराजा अग्रसेन जी के पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, और उसके बाद महिला इकाई की प्रदेश मंत्री प्रियंका गोयल के द्वारा अनेको गेम्स एव म्यूजिक के द्वारा डांस प्रतियोगिता कराई,अनेको महिलाओ ने डांस करके आनंद उठाया, कई प्रकार की झांकी बनाई गयी जो आकर्षक का केंद्र रही, अंत मे माँ सरस्वती जी की आरती करके कार्यक्रम का समापन किया गया, कार्यक्रम मे अल्पाहार, एव भोजन प्रसाद का लुत्फ़ सभी ने उठाया, कार्यक्रम मे आई महिलाओ मे से 50 महिलाओ ने संस्था के मेंबर् बनने के फॉर्म भर सदस्यता ग्रहण करने की अपनी सहमति जतायी कार्यक्रम मे अनेको स्थानों से आकर महिलाओ ने भाग लिया, कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे अंतराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश का. अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी पवन कुमार मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी के सुशील अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के जिला महामंत्री मनोज गोयल, एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति सतीश अग्रवाल सावंरमल अग्रवाल शामिल होकर कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करवाने मे अपनी अहम भूमिका निभाई महिला इकाई की वसुंधरा मित्तल, प्रियंका गोयल,मंजू अग्रवाल, रेखा गोयल, अनुपमा गुप्ता ,सुमन गर्ग,किरण अग्रवाल(विद्याधर नगर )अलका अग्रवाल, आरती गोयल, मीना अग्रवाल, उषा बैराठी, अंकिता अग्रवाल, किरन गुप्ता, सरिता गर्ग, शुभम मित्तल ने सक्रिय भूमिका निभा कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए