नगर पंचायत बाराद्वार की संपन्न परिषद की बैठक में शहर के सभी वार्डों को नवीन जिलों शक्ति में शामिल करवाने के लिए हुआ निर्णय

नगर पंचायत अध्यक्ष रेशमा सूर्यवंशी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में शहर हित में हुए अनेकों निर्णय

सक्ती-नगर पंचायत बाराद्वार की परिषद की विशेष बैठक 08 फरवरी को नगर पंचायत बसरद्वार के सभाकक्ष में आहूत की गई। परिषद की विशेष बैठक अध्यक्ष रेशमा सूर्यवंशी के अनुमोदित विषय पर आयोजित कि गयी थी

बैठक के एजेंडा में नवीन जिला सक्ती के गठन में नगर पंचायत बाराद्वार का दो जिलों में विभाजन पर प्राप्त दावा आपत्ति में शासन को अभिमत भेजने हेतु सभी पार्षदों, एल्डरमैन से अभिमत लिया गया। जिसमें अध्यक्ष रेशमा सूर्यवंशी उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी ने नगर पंचायत बाराद्वार के गठन की पूरी प्रक्रिया जिसके तहत ग्राम पंचायत मुक्ताराजा को नगर पंचायत बाराद्वार में शामिल किया गया था उन सभी बिंदुओं को परिषद की बैठक में रखी जिसे पूर्व में ही शासन को भेजा जा चुका है, तथा जनमानस के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी ने वर्तमान में नगर पंचायत बाराद्वार का जो गठन है उस पर अभिमत दिया तथा बाराद्वार तथा मुक्ताराजा(नगर पंचायत बाराद्वार) दोनों को नवीन जिला सक्ती में शामिल किया जाए इस हेतु निर्णय लिया गया

 

साथ साथ उक्त विशेष बैठक के तुरंत पश्चात तहसीलदार विष्णु प्रसाद पैकरा तथा मेडिकल आफिसर डॉ राज के द्वारा दिनांक 09 तथा 10 फरवरी को कोरोना टीकाकरण संबंधित बैठक ली उक्त बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार विष्णु प्रसाद पैकरा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो दिवस में कोरोना टीकाकरण हेतु सभी नगरीय निकाय में विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों की टीम वार्डों में जो नागरिक वैक्सीन नहीं लगवा पाए हैं उनके घर घर जाकर टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि पूरा नगर पंचायत बाराद्वार शत प्रतिशत वैक्सीनेशन युक्त हो सके। मेडिकल आफिसर डॉ राज ने अध्यक्ष रेशमा सूर्यवंशी उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी तथा उपस्थित पार्षदों, एल्डरमैन से आग्रह किया कि आप सभी के सहयोग से ही यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है जिस पर पूरे परिषद ने पूर्ण सहयोग देने की बात कही

इस अवसर पर तहसीलदार विष्णु प्रसाद पैकरा, मेडिकल आफिसर डॉ राज, नगर पंचायत अध्यक्ष रेशमा सूर्यवंशी उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, नेता प्रतिपक्ष दीपक ठाकुर, पार्षद नारायण कुर्रे,मेंगनू भैना, कृष्ण कुमार सेन , अजय सिंह राजपूत, अनिल यादव,रूपा यादव,जूली यादव, एल्डरमैन रामावतार अग्रवाल, कल्पना साहू, अंकित सेन सहित नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *