रुबीना दिलैक के ‘अनारकली’ लुक ने जीता फैंस का दिल, वायरल हुई तस्वीरें

टेलीविज़न जगत की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने छोटी बहु सीरियल में बेहतरीन अभिनय कर ऑडियंस के बीच अपनी पहचान बनाई. उसके पश्चात् जब से लोगों ने बिग बॉस 14 में रुबीना का बोल्ड अवतार देखा है. तब से उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही दिखाई दी है. रुबीना भी अपने प्रशंसकों का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें कभी दुखी नहीं होने देती. आए दिन फोटोज साझा कर, अपनी हर अपडेट प्रशंसकों को बता कर, वह लोगों को अपने आप से जोड़े रखती हैं.

वही हाल ही में रुबीना ने सोशल मीडिया पर कुछ और फोटोज साझा कर फिर एक बार प्रशंसकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. जिसमें रुबीना येलो अनारकली सूट पर ऑफ व्हाइट कलर का दुपट्टा डाले हुए हैं. कानों में सफेद झुमके, काली बिंदी लगाए हुए एक फोटो में रुबीना घूमती हुईं बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है.

वही रुबीना केवल ट्रेडिशनल ही नहीं बल्कि वेस्टर्न ड्रेस में भी कई फोटोज साझा कर अपना जलवा बिखेरती हैं. इन फोटोज में अनारकली बनी रुबीना की हर बार की भांति प्रशंसक प्रशंसा कर रहे हैं. वही रुबीना के इस लुक पर फिदा एक शख्स ने कमेंट किया माशाल्लाह माशाल्लाह. वहीं दूसरे ने प्रशंसा में लिखा कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है. वही रुबीना की इन तस्वीरों को फैंस द्वारा खूब प्यार मिल रहा है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *