लता मंगेशकर के भाई के साथ अन्याय करने के लिए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर, धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया।‌ जवाब के दौरान कई मुद्दों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर को परेशान करने के लिए कांग्रेस की खूब खिंचाई की। बता दें कि हृदयनाथ मंगेशकर को आल इंडिया रेडियो (AIR) से बर्खास्त कर दिया गया था, जिस पर आज पीएम मोदी ने कांग्रेस को अपने सवालों के घेरे में लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस से मांगा जवाब

आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस से कई सवालों के जवाब मांगे। उन्होंने कहा, ‘लता मंगेशकर का परिवार गोवा से है। लेकिन उनके परिवार को जो कुछ भी झेलना पड़ा, वह पूरे देश को बताया जाना चाहिए।’ अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘लता मंगेशकर के छोटे भाई, पंडित हृदयनाथ मंगेशकर जी, गोवा के एक गौरवशाली पुत्र हैं, जिन्हें आल इंडिया रेडियो (AIR) से निकाल दिया गया था। उनका क्या दोष था? उन्होंने केवल एक बार आकाशवाणी पर वीर सावरकर की देशभक्ति कविता प्रस्तुत की थी।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे विपक्षी दल की खिंचाई करते हुए कहा, ‘हृदयनाथ जी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक बार वह सावरकर से मिले और उन्हें अपनी कविता पेश करने के बारे में बताया। सावरकर जी ने जवाब दिया था, क्या आप मेरी कविता पढ़कर जेल जाना चाहते हैं?’ लेकिन फिर भी हृदयनाथ जी ने कविता का पाठ किया और आठ दिनों के भीतर उन्हें आकाशवाणी की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।’ पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ‘यही उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की अवधारणा थी।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *