बीजापुर जिले में आईईडी विस्फोट, चार सीआरपीएफ के जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले आईईडी विस्फोट में चार सीआरपीएफ के जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है। घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभी तक हादसे में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। अपडेट जारी है पिछले दिनों कांकेर में नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी के चपेट में आने से एसएसबी का जवान घायल हुआ था। रेलवे लाइन विस्तार कार्य की सुरक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल के जवान गश्त पर निकले थे। इसी दौरान एक जवान आईईडी की चपेट में आ गया। मौके पर घात लगाए नक्सलियों ने विस्फोट के बाद जवानों पर हमला भी किया। लेकिन जवानों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में नक्सली मोर्चा छोड़ कर भाग निकले।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *