संस्कार पब्लिक स्कूल में बड़े महानगरों की तरह बेहतर शिक्षा की होगी व्यवस्था- प्रकाशचंद्र अग्रवाल डायरेक्टर, शक्ति अंचल में प्रतिष्ठित स्कूल के रूप में पहचान बना चुका है संस्कार पब्लिक स्कूल
सीबीएसई मान्यता मिलने से क्षेत्र के अभिभावकों में हर्ष
सक्ती- शक्ति शहर से लगे ग्राम- हरेठी में पापा ढाबा के सामने स्थित अंचल के प्रतिष्ठित संस्कार पब्लिक स्कूल को 7 फरवरी 2022 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली से सीबीएसई की मान्यता मिल गई है, तथा विगत दिनों सीबीएसई दिल्ली के उच्चाधिकारियों की टीम ने आकर विद्यालय परिसर तथा विद्यालय में छात्र/ छात्राओं को दी जा रही शिक्षा व्यवस्था एवं अन्य जरूरी सुविधाओं का मुआयना किया था, एवं सीबीएसई के मापदंडों के अनुरूप संस्कार पब्लिक स्कूल को पाए जाने पर उन्हें मान्यता प्रदान की गई है
संस्कार पब्लिक स्कूल को सीबीएसई की मान्यता मिलने पर विद्यालय के प्रिंसिपल हरेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि संस्कार पब्लिक स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की मान्यता मिलना विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की मेहनत का ही प्रतिफल है, तथा अभिभावकों ने भी विद्यालय पर पूर्ण विश्वास जताते हुए अपने बच्चों को यहां प्रवेश दिलाया एवं विद्यालय प्रबंधन ने भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए एक बेहतर शिक्षा अंचल के बच्चों को उपलब्ध करवाई है, संस्कार पब्लिक स्कूल के संस्थापक द्वारिकानाथ स्वर्णकार एवं विद्यालय के डायरेक्टर प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने भी सीबीएसई की मान्यता मिलने पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि संस्कार पब्लिक स्कूल आने वाले समय में भी पूरे क्षेत्र में बच्चों को एक बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाएगी तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के मापदंडों के अनुरूप अंचल के बच्चों को बड़े महानगरों की तरह शिक्षा यहां मिल सकेगी
उल्लेखित हो की शक्ति से लगे हरेठी में पापा ढाबा के ठीक सामने संस्कार पब्लिक स्कूल की स्थापना विगत वर्षों में हुई थी, तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी पहल करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के बड़े शहरों की तरह बच्चों को एक अच्छी शिक्षा यहां उपलब्ध करवाई गई, साथ ही विद्यालय में समय-समय पर शिक्षा के साथ-साथ अन्य खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विशेष रूप से बच्चों को शामिल करवाया गया, तथा विगत कोविड-19 महामारी के चलते छत्तीसगढ़ शासन के दिशा- निर्देशों के अनुरूप उसके परिपालन में विद्यालय द्वारा ऑनलाइन शिक्षा बच्चों को उपलब्ध करवाई गई, जिसको अभिभावकों एवं बच्चों ने भी इस व्यवस्था को काफी सराहा है
तथा संस्कार पब्लिक स्कूल को सीबीएसई की मान्यता मिलने से अब शक्ति शहर में सीबीएसई मान्यता के दो स्कूल हो जाएंगे, पूर्व में जिंदल वर्ल्ड स्कूल कंचनपुर में भी सीबीएसई पेटर्न की शिक्षा व्यवस्था बच्चों को दी जा रही है, तथा अब सीबीएसई पेटर्न का यह दूसरा विद्यालय होगा, जहां बच्चों को शिक्षा मिलेगी, वहीं नवीन शक्ति जिले की बात करें तो डभरा विकासखंड के मिरौनी चंद्रपुर में श्री चंद्रहासिनी विद्यापीठ एवं हीरापुर में सर्वोदय पब्लिक स्कूल भी सीबीएसई पेटर्न की शिक्षा बच्चों को उपलब्ध करवा रहे हैं, तथा उपरोक्त दोनों स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है, एवं सर्वोदय पब्लिक स्कूल में विगत कई वर्षों से हॉस्टल की सुविधा है, तो वहीं चंद्रहासिनी विद्यापीठ में हॉस्टल के निर्माण का भूमि पूजन विगत दिनों संपन्न हुआ है, तथा अब शक्ति शहर में भी आसपास के अंचल एवं अन्य विकासखंडों के बच्चों को ऐसे सीबीएसई पैटर्न के स्कूलों में हॉस्टल की सुविधा यदि उपलब्ध होगी तो और अधिक लोगों का रुझान इन विद्यालयों के प्रति बढ़ेगा