शनाया कपूर ने शेयर की ऑल ब्लैक अंदाज में तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपनी एक्टिविटी के चलते फैंस के बीच काफी सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

इन तस्वीरों में शनाया कपूर ऑल ब्लैक अंदाज में बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं। तस्वीरों में मिरर के सामने खड़े होकर सेल्फी लेती दिख रही हैं। शनाया ने फोटोज शेयर कर कैप्शन लिखा, पर्पल डेविल इमोजी रात के लिए मेरा मूड था। शनाया के इन फोटोज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों को अब तक कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। अभिनेत्री हां मुझे आश्चर्य हैं ये क्यों। वहीं, उनकी मां महीप कपूर ने हार्ट की इमोजी कमेंट की हैं।

वहीं, शनाया कपूर, अनन्या पांडे और शाह रुख की बेटी सुहाना खान एक-दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं। तीनों को अक्सर साथ में पार्टी करते व घूमते हुए देखा जाता है।

इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं शनाया

बता दें कि, शनाया कपूर ने भले ही अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन उनकी फैन फॉलोइन किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

करण जौहर करेंगे लॉन्च

आपको बता दें, पिछले साल बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने अभिनेत्री शनाया कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च करने की घोषणा की थी। शनाया ने करण की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी को ज्वाइन किया था, जिसके बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को शेयर किया था। वहीं शनाया ने साल 2018 में आई अपनी कजिन जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *