VIDEO: बर्थडे पर गरीबों के बीच खाना बाटने पर इमोशनल हुई नोरा

नोरा फतेही बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस और डांसर है, जिसके डांस मूव्स का न सिर्फ देश बल्कि पूरा वर्ल्ड दीवाना है। दुनिया ने नोरा के फैंस की गिनती लाखों करोड़ों में की जा रही है, जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं और इस बात का सबूत उनका यह वीडियो है, इसमें देखा जा सकता है कि उनके फैंस ने हसीना के बर्थडे पर 300 वंचित बच्चों को खिलाने के लिए एक भोजन अभियान का भी आयोजन किया है । यह वीडियो जब नोरा के सामने आया तो अभिनेत्री भी बहुत ही ज्यादा हैरान हो चुकी है और उनकी आंखों में आंसू भी आ गए।

नोरा फतेही द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक के बाद एक उनके नन्हें फैंस उन्हें बर्थडे की बधाई दे रहे हैं और वंचित बच्चों को फूड पैकेट्स का वितरण भी किया है, जिसके पाकर बच्चे बहुत खुश हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा- ”मैं सचमुच अभी रो रही हूं. यह अब तक का सबसे अच्छा उपहार है! मेरे सभी फैन क्लबों को धन्यवाद जो एक साथ आए और मेरे नाम पर इतने सारे वंचित बच्चों को खिलाया। मेरे फैंस इतने उदार विचारशील और अच्छे दिल वाले लोग हैं! इस अद्भुत अमूल्य उपहार के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद भगवान आप सभी को आशीर्वाद दे।”

ख़बरों की माने तो फैंस की चहेती ये मशहूर डांसर नोरा फतेही 6 फरवरी को पूरे 30 वर्ष की हो चुकी है। इस मौके पर उन्हें फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों की चारों तरफ से ढेरों बधाईयां मिली, जिसे पाकर अभिनेत्री की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *