टीवी के चर्चित शो नागिन का नया सीजन दर्शकों का मनोरंजन करने जल्द ही आने वाला है क्योकि शो के मेकर्स ने नागिन 6 की डेट और टाइम को रीवील कर दिया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि नया सीजन अब तक सबसे धमाकेदार सीजन होगा और शो में पिछले सीजन की नागिन भी एंट्री लेंगी। जिसमें सुरभि चंदना, अनीता हसनंदानी और कृष्णा मुखर्जी के साथ-साथ अदा खान भी नजर आएंगी। हाल ही में सुरभि चंदना का शो के सेट से एक तांडव करते वीडियो सामने आया।
एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह नागिन के रूप में तांडव करती दिख रही हैं। इस वीडियो में सुरभि चंदना के साथ पर्ल वी पुरी भी दिख रहे हैं। वीडियो में सुरभि यलो कलर का लंहगा और सिल्वर सीक्वेंस वर्क ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस हाथ में त्रीशूल लेकर नृत्य करती दिखती हैं और धीरे धीरे उनका नृत्य तांडव का रूप ले लेता है। फिर पर्ल वी पुरी की एंट्री होती है। वीडियो के अंत में पर्ल वी जमीन पर घुटनों के सहारे बैठ जाते हैं और सुरभि उनके कंधे पर पैर रख देती हैं।
वीडियो पोस्ट करते हुए सुरभि ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने 6 घंटे तक ‘तांडव’ किया। पोस्ट के कैप्शन में सुरभि ने लिखा, ‘यह कठिन था। पिछली शाम 6 घंटे नॉन स्टॉप तांडव चलता रहा और जब आपके पास एक शानदार टीम होती है तो सारा काम खेल बन जाता है। उम्मीद है आप सभी को पसंद आएगा। हमारे डांस मास्टरजी अमर भावेश को धन्यवाद।’
सुरभि का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा। यहां तक कि शो की दूसरी नागिन तेजस्वी प्रकाश और अदा खान ने भी फायर इमोजी बना कर उनकी प्रशंसा की। वहीं एक फैन ने कमेंट कर कहा, ‘आप की परफॉर्मेंस देख शो के लिए एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।’