साध्वी प्रज्ञा को भेजे अश्लील फोटो, अभद्र भाषा में की बात.. 2 अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है. साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दो मोबाइल नम्बरों के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई है.

आरोप है कि रविवार देर रात साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के फोन पर अंजान नंबर से अश्लील तस्वीरें आई. इसके बाद जब उक्त नंबर पर कॉल किया गया तो फोन पर किसी शख्स ने उनसे बेहद अभद्र भाषा में बात की, जिसके बाद उस नंबर को ब्लॉक कर दिया गया. इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर से भी अश्लील भेजे गए, जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की ओर से टीटी नगर पुलिस थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है. इसके साथ ही पुलिस को दोनों मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं.

टीटी नगर थाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ धारा 506, 507 और 354 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *