शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महाराष्ट्र की संस्था ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के 65 नवाचारी शिक्षकों को किया गया सम्मानित
सक्ती-शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने लिये शा.बालक आदिवासी आश्रम मसानिया कला के राज्यपाल पुरस्कृति शिक्षक शैल कुमार पांडेय और उनके अनुज शा.उ.मा.विद्यालय चांटीपाली में पदस्थ विजय कुमार पांडेय को बाल रक्षक प्रतिष्ठान महाराष्ट्र की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य भूषण सम्मान 2022 से सम्मानित गया है
विगत दिवस पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के 65 नवाचारी एवं शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शिक्षकों को बाल रक्षक प्रतिष्ठान महाराष्ट्र की ओर से ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से सम्मानित किया गया । जिसमें विशिष्ट प्रतिभा संपन्न शिक्षक के रूप में,शाला विकास एवं प्रबंधन समिति से बेहतर तालमेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा समर्पण भावना , उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया

ज्ञात हो कि पाण्डेय बंधुओं में शैलकुमार पाण्डेय सक्ति विकासखंड में तथा विजय पाण्डेय मालखरौदा विकासखंड में पदस्थ है।जहां एक ओर शैल पाण्डेय राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत हो चुके है वंही श्री विजय पाण्डेय अभी गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य तथा कोरोना काल में कोरोना वारियर की तरह कार्य करने के लिए सम्मानित हुए हैं। ऑनलाइ क्लास, विकासखंड स्तरीय क्लास,मोहल्ला क्लास, खेलकूद सहित, कोविड सेन्टर ड्यूटी, संक्रमण सर्वे,वेक्सिनशन, विभिन्न गतिविधियों से छात्रों में सर्वांगीण विकास करने के लिए उक्त प्रस्सति पत्र ऑनलाइन दिया गया।इस सम्मान के लिये समस्त स्टाफ,विकासखंड स्टाफ,राजीव गांधी समग्र शिक्षा,व छात्रों ने हर्ष व्यक्त की है।