जनपद सदस्य के रूप में पूर्ण हुए राजेश राठौर के सफलतम 2 वर्ष

3 फरवरी को जनपद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे राजेश

सभी के सहयोग से जनपद पंचायत क्षेत्र शक्ति को करेंगे विकास की ओर अग्रसर- राजेश राठौर जनपद पंचायत अध्यक्ष शक्ति

सक्ती- 3 फरवरी 2020 को शक्ति विकासखंड के जनपद पंचायत शक्ति के सदस्य के रूप में युवातुर्क एवं जनप्रिय नेता राजेश राठौर ने जीत दर्ज की थी,एवम निवाचन प्रक्रिया में राजेश राठौर को जनपद पंचायत शक्ति का अध्यक्ष चुना गया

राजेश राठौर के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने एक भेंटवार्ता में बताया कि आज जनपद पंचायत शक्ति के अंतर्गत विकास के लिए वे सभी के सहयोग से तत्परता एवं सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने पंचायती राज को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनप्रतिनिधियों को अधिकार प्रदान किए हैं, तथा विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पंचायती राज प्रतिनिधियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में जो सम्मान दिया है, वह निश्चित रूप से पंचायती राज के लिए एक बड़ी सफलता है, जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर ने कहा कि शक्ति विधानसभा क्षेत्र एवं शक्ति विकासखंड में भी स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विकास के काम तेजी से चल रहे हैं, तथा शक्ति विकासखंड में जहां ग्रामीण क्षेत्र हो या कि शहरी क्षेत्र हो सड़क,नाली, बिजली, पानी एवं नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के निराकरण की दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है, तथा ग्रामीण इलाकों में जहां पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने ठोस प्रयास हो रहे हैं तो वही प्रत्येक पंचायतों में जो की प्रमुख मार्गों के किनारे स्थित है वहां यात्री प्रतीक्षालयों का भी निर्माण हो रहा है

जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर ने कहा कि आज अध्यक्ष के रूप में उन्हें सभी जनप्रतिनिधियों का जो सहयोग प्राप्त हो रहा है, आज भी उसी के सहारे वे अपने कार्यों को गति दे रहे हैं, एवं आने वाले समय में जनपद पंचायत शक्ति के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों को विकास के मामले में और अधिक तेजी से लेकर जाएंगे, साथ ही आम नागरिकों की छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण भी त्वरित पंचायत स्तर पर हो या कि जनपद स्तर पर हो इस हेतु समय-समय पर संबंधित विभागों के अधिकारी/ कर्मचारियों से समन्वय बनाकर उन्हें अवगत कराएंगे

उल्लेखित होकर जनपद पंचायत शक्ति के अध्यक्ष राजेश राठौर एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, तथा ग्रामीण इलाकों में जहां वे जनता के सुख-दुख के काम में सदैव खड़े रहते हैं, तो वही विकास को लेकर भी वे दृढ़ संकल्पित होकर जागरूक नजर आ रहे हैं, तथा राजेश राठौर की सक्रियता को देखते हुए पंचायती राज के जनप्रतिनिधि भी उनकी प्रशंसा करते नहीं थकते

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *