पति संग इस मशहूर एक्ट्रेस ने कराया जबरदस्त फोटोशूट, फैंस हुए इम्प्रेस

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा को आज कौन नहीं जानता हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी के साथ-साथ टेलीविज़न जगत में भी अपनी जबरदस्त फैंस फॉलोइंग बना ली है। विशेष तौर पर बिग बॉस शो के चलते मोनालिसा अपनी जबरदस्त अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही थीं। शो से बाहर आने के पश्चात् भी मोनालिसा अपने प्रशंसकों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखती हैं। आए दिन मोनालिसा अपने सिजलिंग लुक की फोटोज साझा कर वह अपने प्रशंसकों को ट्रीट देती रहती हैं।

वही सोशल मीडिया पर सक्रीय होने के साथ-साथ मोनालिसा अपनी निजी जिंदगी की एक्टिविटी भी प्रशंसक संग साझा करती रहती हैं। अपने हस्बैंड विक्रांत के साथ मोनालिसा बहुत वक़्त गुजारती हैं, साथ ही उनके साथ कई फोटोज एवं वीडियो भी पोस्ट किए हैं। मोनालिसा की विक्रांत के साथ फोटो हो, रील हो, या दोनों का डांस प्रशंसकों को बहुत पसंद आता है। मोनालिसा की फोटोज के साथ-साथ प्रशंसक दोनों की जोड़ी की भी प्रशंसा करते हैं।

वही इसी बीच मोनालिसा अपने हस्बैंड विक्रांत के साथ कुछ फोटोज साझा की हैं। जिसमें लव बर्डस की बॉन्डिंग स्पष्ट झलक रही हैं। दोनों साथ में कैमरे को पोज देते दिखाई दे रहे हैं। कपल ने कैजुअल आउटफिट में अलग अलग पोज देकर फोटोज साझा की हैं। जिसमें मोनालिसा ब्लू जीन्स एवं व्हाइट टॉप पहने दिखाई दे रही हैं, वहीं विक्रांत ने ग्रे कलर का ड्रेस पहना हुआ है। वही प्रशंसकों को भी दोनों की फोटोज बहुत पसंद आ रही है। #monvik लिख फैंस अपना प्यार दिखा रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *