शादी के बाद पहली बार पिंक फ्लोरल शरारा सूट में नज़र आई मौनी रॉय

अभिनेत्री मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग विवाह के उपरांत और भी ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है। गोवा में दो रीति रिवाजों से विवाह के उपरांत एक्ट्रेस पति संग मुंबई वापस आ चुकी हैं। वहां से लौटते हुए कपल को पहली बार स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा चुका है, जहां मौनी ने अपने रेड साड़ी लुक से खूब लाइमलाइट को अपनी तरफ किया था। वहीं अब एक बार फिर न्यूली वेड एक्ट्रेस का मुंबई में स्पॉट किया जा चुका है, जहां वो अपने खूबसूरत लुक से लोगों का ध्यान खींचती दिखाई दे रही है। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो चुकी है।

लुक के बारें में तो मौनी रॉय इस बीच पिंक फ्लोरल शरारा सूट में फूल सी खिली हुई दिखाई दे रही है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टे को कैरी किया हुआ है और साथ में पंजाबी जुती भी पहनी हुई है।

मांग में सिंदूर, चेहरे पर काला चश्मा लगाए हाथों में पहने अपने चूड़़े को फ्लॉन्ट करती हुई एक्ट्रेस कैमरे के सामने गजब के पोज देती हुई नज़र आई। ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो मौनी रॉय की अपकमिंग मूवी ब्रह्मस्त्र है, जिसमें वो अमिताभ बच्च, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देने वाली है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *