कोरोना की तीसरी लहर हुई और कमजोर, 24 घंटे में 1,61,386 केस

भारत में कोरोना की तीसरी लहर लगातार कमजोर पड़ रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,61,386 नए केस दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों में 2,81,109 मरीज ठीक हुए हैं। अभी कुल 16,21,603 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 3,95,11,307 मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 9.26% हो गया है। हालांकि मृतक संख्या परेशानी बढ़ा रही है। इस दौरान 1,733 मौत दर्ज की गई। इस तरह महामारी के कारण मरने वालों की कुल संख्या 4,97,975 पहुंच गई है।

अमेरिका में 99.9 फीसदी केस ओमिक्रोन के

इस बीच, यूएस सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अपडेट आंकड़ों के अनुसार, यहां एक हफ्ते में सामने आए कोरोना के मामलों में 99.9 प्रतिशत ओमिक्रोन का है। डेल्टा संस्करण लगातार कमजोर पड़ रहा है और 29 जनवरी के बाद इसके सिर्फ 0.1 केस सामने आए हैं। इस बीच अमेरिका में पांच साल से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू करने पर मंथन चल रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *