50 किलो गांजा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, गांजा परिवहन करने वाला आई 20 कार बरामद, जयजयपुर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपी का सारंगढ़ पुलिस को भी तलाश

उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन पर हो रहे क्षेत्र में अवैध गांजा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्यवाही की गई जिसमें माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर अभिषेक पल्लव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जैजैपुर एसआई गोपाल सतपथी अपने हमराह टीम एवं गवाहों के साथ ग्राम। चोरभट्टी बंसूला मार्ग सोन नदी पुल के ऊपर घेराबंदी कर आरोपी हेमंत कुमार चंद्रा बोड़सारा, विक्रम चन्द्रा एवं ओम प्रकाश चन्द्रा दोनों चोरभट्ठी राकेश चंद्रा नवागांव मालखरौदा थाना को कार क्रमांक सीजी 11 एम बी 9539 में गांजा परिवहन करते पकड़ा गया एवं कुल आरोपीगणों के कब्जे से तीन नगर सफेद रंग प्लास्टिक बोरी में 51 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 50 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत तीन लाख रुपए एवं पुराना स्तेमाली हुंडई आईं 20 कार क्रमांक सीजी 11एम बी 9539 कीमत दो लाख रुपए कुल कीमत पांच लाख रुपये को गवाही के समक्ष जब्त कर आरोपियों का कृत्य धारा 20 बी एन डी पी एस का घटित कर ना पाए जाने से दिनांक 28 /01/ 2022 को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया विदित हो कि दिनांक 29/ 12/ 2021 को थाना सारंगढ़ पुलिस द्वारा एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा पकड़ा था इस मामले में आरोपी हेमंत कुमार चंद्रा का सारंगढ़ पुलिस तलाश कर रही थी थाना जैजैपुर में गांजा तस्करों के अब तक का सबसे बड़ी कार्यवाही में निरीक्षक विनोद मडावी ,निरीक्षक जितेंद्र बंजारे, थाना प्रभारी जैजैपुर उप निरीक्षक गोपाल सतपथी, उपनिरीक्षक सन्त मात्रे ,स उ नि मथुरा प्रसाद मन्नेवार, स उ नि रामप्रसाद बघेल, आरक्षक देवनारायण चंद्रा ,अश्वनी जायसवाल ,कंचन सिदार,गोपेश्वर नेताम ,राजेश यादव, शैलेंद्र देवांगन ,जयप्रकाश उराव, नारायण भानु का विशेष योगदान गांजा पकड़ने में रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *