बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मौनी और सूरज नांबियर बीते गुरूवार को गोवा में शादी रचा ली है। इस शादी समारोह में दोनों परिवार के लोग व कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। वहीं शादी के बाद मौनी ने पूल पार्टी का आयोजन भी किया था, जहां उनके अच्छी दोस्त और एक्ट्रेस मंद्रिरा बेदी ने भी शिरकत की।
वायरल हुई पूल पार्टी की तस्वीरें
मंदिरा ने पूल पार्टी से पहले की तस्वीरें अपने इंस्टा्ग्राम हैंडल पर शेयर की है, जिसमें वो नई नवेली दुल्हन मौनी रॉय के साथ पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक्ट्रेसेस हरे कलर की़ ड्रेस में पोज देती देखी जा सकती हैं। वहीं उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो रोहिण अय्यर, अनु सोरू और वैनेसा के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को मंदिरा ने हैशटैग पूल पार्टी के साथ शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर सूरज नांबियार और मौनी रॉय की प्री-वेडिंग पिक्चर्स की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी। बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी, जिसके बाद इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने लगे और लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।