युवा संसद के आयोजन में सीएम भूपेश बघेल होंगे शामिल,आज शाम आगरा के लिए होंगे रवाना

रायपुर। उत्तर प्रदेश में जीत के लिए कांग्रेस युवा संसद का आयोजन कर रही है. इसके तहत पूरे प्रदेश में युवाओं से संवाद किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज आगरा में युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से बातचीत करेंगे.

तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम को आगरा जाएंगे. वे बिलासपुर होते हुए आगरा रवाना होंगे. आगरा में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की ओर से घोषित ‘भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र’ के बारे में वे युवाओं से चर्चा करेंगे. बता दें कि ये पूरा कार्यक्रम आगरा के आईटीसी मुगल रिसार्ट में आयोजित किया गया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *