बॉलीवुड अभिनेत्री सोफी चौधरी अपने लुक और स्टाइलिश अंदाज के चलते काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो स्विंमिंग पूल में मस्ती करती दिख रही हैं।
इस तस्वीरों में अभिनेत्री एक कलर फूल स्विमसूट पहने बाहर निकलती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों में सोफी बेहद शांत दिख रही हैं। फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘मुझे बस विटामिन सी की एक डोज चाहिए।’ सोफी के इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
फोटो को अब कई लाख लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं सिंगर कनिका कपूर, अनुषा दांडेकर ने भी कमेंट कर प्रतिक्रिया दी है।
ब्लैक एंड व्हाइट के बीच है जिंदगी
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की थी, जिसमें सोफी चौधरी ब्लैक कलर की ड्रेस पहने एक चेयर पर बैठ कर पोज देती दिख रही हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, जीवन वहीं है जो ब्लैक और व्हाइट के बीच होता है।