पूर्व पार्षद मनोज सोनी ने करी पूर्व सांसद अभिषेक सिंह से मुलाकात

राजनीतिक विषयों पर भी हुई विस्तार पूर्वक चर्चा

सक्ती-नगर पालिका शक्ति के वार्ड क्रमांक- 08 के पूर्व पार्षद एवं भाजयुमो शक्ति नगर मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज सोनी ने 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के सुपुत्र एवं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह से राजनांदगांव में मुलाकात की

यह मुलाकात राजनांदगांव शहर में सोनी परिवार में आयोजित एक वैवाहिक समारोह के दौरान हुई, इस दौरान जहां पूर्व पार्षद मनोज सोनी ने अभिषेक सिंह का स्वागत- अभिनंदन करते हुए उन्हें शक्ति आने का निमंत्रण दिया तो वहीं अभिषेक सिंह ने भी सोनी परिवार के इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए शीघ्र ही शक्ति आने की बात कही, तथा वैवाहिक समारोह में पहुंचे अभिषेक सिंह ने नव युगल जोड़े को भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया

साथ ही इस दौरान पूर्व पार्षद मनोज सोनी ने भी अभिषेक सिंह से विभिन्न राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा की साथ ही बताया कि उनके सांसद रहते हुए राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में भी विकास के ढेरों काम हुए हैं, तथा प्रदेश के युवाओं के भी अभिषेक सिंह प्रेरणास्रोत हैं, वहीं अभिषेक सिंह ने शक्ति क्षेत्र के लोगों का हाल-चाल भी जाना

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *