बिलासपुर में नियंत्रण की ओर कोरोना, 313 नए मरीज मिले

बिलासपुर। जिले में एक बार फिर कोरोना महामारी नियंत्रण में आने लगी है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को जिले में 313 मरीज मिलने की पुष्टि की है। कोरोना के मामले तो कम हो रहे हैं। लेकिन, इसके बाद भी जिले का स्वास्थ्य मामला पूरी तरह से सक्रिय है। क्योंकि जरा सी लापरवाही से कोरोना का मामला बढ़ने में जरा भी देरी नहीं लगेगी। इसे देखते हुए अभी भी तेज गति से कोरोना नियंत्रण चल रहा है।

टीम को साफ किया है कि सैंपलिंग में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। कोई भी जांच कराने आ रहा है या फिर जांच के लिए किसी के घर जाना हो तो इस काम को तत्काल निपटाएं। इसी तरह मरीज के संपर्क में आने वाले सभी की ट्रेसिंग कर सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। हालांकि शहरी क्षेत्र में अब भी बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं।

कोविड अस्पताल में तीन मरीज हुए भर्ती

संभागीय कोविड अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने का सिलसिला शुरू हो गया है। तीन दिन के भीतर चार मरीज भर्ती किए गए हैं। उनमे से एक मरीज की मौत हुई है। मौजूदा स्थिति में तीन मरीजों का उपचार चल रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *