टीवी सीरियल अनुपमा लगातार दर्शकों के दिलों में अपने लिए जगह बनाए हुए है। शो में लीड रोल प्ले करने वाली रूपाली गंगुली की तो फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। रूपाली भी अपने फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं और अक्सर ही अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। पर्दे पर हमेशा संस्कारी बहू की तरह नजर आने वाली रूपाली इंटरनेट पर इस इमेज को तोड़ती दिखतीं हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बोल्ड लुक को देख हर कोई दांतो तले उंगलियां दबा रहा है। यहां देखें वीडियो…
दिखाए बोल्ड मूव्स
अनुपमा यानि रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर वन पीस ड्रेस में रूपाली बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। रूपाली को जानने वाले ये भी जानते हैं कि उन्हें डांस का कितना शौक है, तो इस वीडियो में वो एड शीरन के बीट पर मूव्स दिखा रहीं हैं। उनके पीछे बैकग्राउंड में बड़ा सा ग्रामोफोन रखा हुआ है। हाथ में कुशन लिए रूपाली थिरक रहीं हैं। पोस्ट शेयर करते हुए रूपाली ने कैप्शन में लिखा, ‘करंट मूड: डूइंग द सैटरडे हैप्पी डांस’।
फैंस रूपाली के इस वीडियो पर काफी रिएक्शन दे रहें हैं। एक यूजर ने उन्हें नजर ना लगने के लिए कमेंट सेक्शन में लिखा,’ थू थू थू’ तो वहीं एक ने लिखा ये कि, ‘ये पतंग कॉपटिशन में अनुज पार्टनर मिल गया उसी खुशी है ना?’ शो में चल रहे ट्रैक में आजकल अनुज और अनुपमा के बीच काफी रोमांटिक केमिस्ट्री देखी जा रही है।