छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष और 18 तक के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 99 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश में 1,96,51,000 को टीका लगाने का लक्ष्य है। वहीं कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। बीते सप्ताह 14 से 20 जनवरी के बीच 3,44,870 सैंपलों की जांच की गई है। प्रदेश भर में अभी रोज औसत 49,267 सैंपलों की जांच की जा रही है, जबकि पिछले महीने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में 25 से 31 दिसंबर के बीच यह औसत 20,256 थी। दिसंबर की तुलना में अभी रोज करीब ढाई गुना ज्यादा सैंपलों की जांच हो रही है।
विगत सात दिनों में सैंपल जांच में मिले मरीज और ठीक हुए
14 जनवरी- 60,257-6,153-4083
15 जनवरी- 56,717- 5,525-4,240
16 जनवरी-32,563- 3,963-3,303
17 जनवरी- 38,064- 4,574-5,396
18 जनवरी-50,258- 5,614-5,796
19 जनवरी- 5,4600- 5,625- 5,364
20 जनवरी- 52,411- 5,649-5,919
टीकाकरण की स्थिति
लोगों को लग चुकी वैक्सीन की पहली डोज- 99 प्रतिशत
लोगों को लग चुकी वैक्सीन की दोनों डोज-68 प्रतिशत
15 से 18 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को लगी वैक्सीन- 56 प्रतिशत
लोगों को लगा सतर्कता डोज-13 प्रतिशत
कोरोना से बचाव के चार मंत्र
– घर से बाहर निकलते ही मास्क जरूर लगाएं।
-भीड़भाड़ वाली जगहों से परहेज करें, शारीरिक दूरी का पालन करें।
– सैनिटाइजर का समय-समय पर इस्तेमाल करते रहें।
– साबुन से अपने हाथों को धोते रहें।
रोजाना ज्यादा से ज्यादा सैंपलों की जांच के निर्देश
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में सैंपलों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों में रोजाना जांच की संख्या बढ़ाई गई है। कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन और टीकाकरण जरूरी है।