प्रियंका चोपड़ा को सरोगेसी से बेटा हुआ या बेटी? सामने आई जानकारी

देसी गर्ल कहलाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब मॉम बन चुकीं हैं। जी हाँ, अब अदाकारा भी पेरेंट्स क्लब में शामिल हो गई हैं। आपको बता दें कि प्रियंका ने बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने मां बनने की खबर देकर सभी को चौंका दिया। प्रियंका सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं और उन्हें बेटा हुआ है या बेटी, इसकी जानकारी उन्होंने अब तक नहीं दी है। लेकिन सामने आई खबर के मुताबिक अदाकारा बेटी की माँ बनी है। जी हाँ, खबर है कि एक्ट्रेस के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है।

पावर कपल प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के घर बेटी पैदा हुई है, हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। आप सभी को बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा से लगातार उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल किए जा रहे थे। वहीं कभी उनकी ड्रेस में टमी फैट दिखता तो उसे बेबी बंप समझ लिया जाता। हालाँकि अदाकारा ने कई बार इस बारे में बात भी की थी। वैसे प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की थी और कपल की शादी के बाद से दोनों काफी चर्चाओं में रहे हैं। वहीं सरोगेसी के बारे में बात करें तो इस कपल से पहले भी कई सेलेब्स हैं जो सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं।

जी हाँ, इस लिस्ट में करण जौहर तक का नाम शामिल है। वैसे बीते शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ने ही देर रात इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी दी थी। दोनों की पोस्ट में लिखा था- ‘हम ये बताते हुए बहुत खुश हैं क‍ि हमने सरोगेसी के जर‍िए बच्चे का स्वागत किया है। इस खुशी के पलों में हम आपसे कुछ समय प्राइवेसी की मांगते हैं ताक‍ि हम अपने पर‍िवार पर फोकस कर सकें। धन्यवाद।’ फिलहाल इस कपल को हर तरफ से बधाई मिल रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *