इंदौर। शहर में कोरोना रोजाना नया रिकार्ड बना रहा है। बुधवार को शहर में तीन हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले। 12577 सैंपलों की जांच की गई। यानी जांचा जाने वाला हर चौथा सैंपल संक्रमित मिल रहा है। शहर में कोरोना की यह अब तक की सबसे ज्यादा संक्रमण दर है। इसके पहले अधिकतम संक्रमण दर 21 प्रतिशत के आसपास थी। यह पहला मौका है जब एक ही दिन में कोरोना के इतने ज्यादा संक्रमित मिले हैं। बुधवार को उपचारत मरीजों का आंकड़ा भी 15 हजार 751 पर पहुंच गया।
अब तक जिले में 33 लाख 20 हजार 62 सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से एक लाख 74 हजार 172 सैंपल संक्रमित मिले। राहत की बात यह है कि बुधवार को 622 लोगों ने कोरोना को हराया और ठीक हुए। इसे मिलाकर अब तक जिले में एक लाख 57 हजार 21 मरीज कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
सप्ताह में ऐसी रहा कोरोना का सफर
दिनांक – सैंपल जांचे – मरीज मिले – संक्रमण दर
13 जनवरी – 10469 – 1291 – 12.33
14 जनवरी – 10676 – 1343 – 12.57
15 जनवरी – 11209 – 1852 – 16.52
16 जनवरी – 11090 – 1890 – 17.04
17 जनवरी – 10820 – 2106 – 19.46
18 जनवरी – 11160 – 2047 – 18.34
19 जनवरी – 12577 – 3005 – 23.89