देश में 50 फीसद से ज्यादा किशोरों को लगी कोरोना वैक्सीन, पीएम बोले

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के बीच अच्छी खबर आई है। देश में 50 फीसदी से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी है। मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश में 15 से 18 साल के उम्र के 50 फीसद से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

वहीं, इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। मोदी ने कहा कि युवा और युवा भारत राह दिखा रहा है। ये उत्साह बढ़ाने वाली खबर है। इस गति को बनाए रखिए। मोदी ने अपने ट्वीट में ये भी कहा कि सभी के लिए कोविड संबंधित प्रोटोकाल का पालन करना और टीका लगवाना महत्वपूर्ण है। हम सब मिलकर इस महामारी से लड़ेंगे।

इससे पहले मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया था कि तीन जनवरी से अब तक देश में 50 फीसद से ज्यादा बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। मंडाविया ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के लिए ये बड़ा दिन है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *