छत्‍तीसगढ़ : मौसम साफ होते ही एक दिन में 43 हजार किसानों ने बेचा दो लाख टन धान

रायपुर। मौसम के साफ होते ही धान खरीदी में तेजी आ गई है। करीब सप्ताहभर बाद मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ के सभी 2484 केंद्रों में धान की खरीदी हुई। मंगलवार को एक ही दिन में 43 हजार किसानों ने करीब दो लाख टन धान बेचा है। प्रदेश में अब तक 17.59 लाख किसान 71.37 लाख टन धान बेच चुके हैं। यह निर्धारित लक्ष्य 105 लाख टन का करीब 68 प्रतिशत है। मंगलवार से पहले यह आंकड़ा क्रमश: 17.16 लाख व 69.17 लाख था।

खाद विभाग के अफसरों ने बताया कि धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 13,506 करोड़ 82 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 38.09 लाख टन धान का उठाव हो चुका है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 34 लाख 22 हजार टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स ने 29 लाख 40 हजार टन धान का उठाव कर लिया है। इसी प्रकार अब तक 14 लाख 13 हजार टन धान के परिवहन के लिए टीओ जारी किया गया है। इसके विरूद्ध समितियों से आठ लाख 69 हजार टन धान का उठाव हो चुका है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *